Skip to content
First 20 students get 50% discount.
Login/Register
Call: +918298628674
Email: support@jmcstudyhub.com
JMC Study Hub
  • Category
    • UGC-NET Exam
  • Home
  • About Us
  • Courses
    • UGC NET Paper-I
    • UGC NET Paper-II
    • CUET Mass Communication (UG)
    • Computer & AI Classes
    • Mock Tests
  • Study Resources
    • Quicky
    • Library
    • Previous Year Papers
    • JMC Sahitya
    • JMC Interviews
    • Mass Communication Personalities
    • Major Landmarks
0

Currently Empty: ₹0.00

Continue shopping

Try for free
JMC Study Hub
  • Home
  • About Us
  • Courses
    • UGC NET Paper-I
    • UGC NET Paper-II
    • CUET Mass Communication (UG)
    • Computer & AI Classes
    • Mock Tests
  • Study Resources
    • Quicky
    • Library
    • Previous Year Papers
    • JMC Sahitya
    • JMC Interviews
    • Mass Communication Personalities
    • Major Landmarks

हमने दिवाली दिलवाली मनाई

Breadcrumb Abstract Shape
Breadcrumb Abstract Shape
Breadcrumb Abstract Shape
कविता

हमने दिवाली दिलवाली मनाई

  • November 6, 2021
  • Com 0

“हमने दिवाली दिलवाली मनाई”

एक दूसरे की मोहब्बत में, बुराई सबकी भुलाई,
जो सदियों से थी अधूरी, आज वो कहानी सुनाई

हमने दिवाली दिलवाली मनाई
हमने दिवाली दिलवाली मनाई

शब्दों के इस खेल में, विभिन्नता वाले देश में,
दक्षिण में दीपावली तो उत्तर में दिवाली मनाई

और हमने दिलवाली मनाई
हमने दिवाली दिलवाली मनाई

पहन के नए कपड़े, थोड़ा सजे थोड़ा अकड़े,
मुँह में भर के मिठाई, बाहर फुलझड़ी जलाई

हमने दिवाली दिलवाली मनाई
हमने दिवाली दिलवाली मनाई

गए बिना किसी आहट, शहर की देखने जगमगाहट,
दोस्तों संग ही घूमें फिर उन्हीं से की लड़ाई

हमने दिवाली दिलवाली मनाई
हमने दिवाली दिलवाली मनाई

घर वालों से बचते-बचते गए, रसोई में चुपके-चुपके,
सरे डब्बे खोले और नाश्ते की प्लेट सजाई

हमने दिवाली दिलवाली मनाई
हमने दिवाली दिलवाली मनाई

फटाकों से किया धमाका, किसी का डर गया बुढ़ापा,
शैतानी पर हर बच्चे ने अपनी माँ से दन्त खाई

हमने दिवाली दिलवाली मनाई
हमने दिवाली दिलवाली मनाई

थे मेरे घर के आगे, वो कुछ गरीब बिचारे,
एक छोटी-सी कोशिश से, उनकी झोपड़ी सजाई

हमने दिवाली दिलवाली मनाई
हमने दिवाली दिलवाली मनाई

दिये की रौशनी में, सबकी आँखे जगमगाईं,
श्री राम के लौटने की सब ने खुशिया मनाई

तब जाके कहीं हमने, दिवाली दिलवाली मनाई
दिवाली दिलवाली मनाई

आज सब जाती-धर्म भूले, इसे देख गौरव के लफ़्ज़ बोले,
दीपों के इस पर्व की है आप सबको बधाई

हमने दिवाली दिलवाली मनाई
हमने दिवाली दिलवाली मनाई

~ गौरव दुबे

हमने दिवाली दिलवाली मनाई, इस कविता youtube पर सुनने के लिए link पर click करे – click here


प्रेम पर एक सुन्दर कविता एक दूजे का साथ तुम देते रहना जरूर पढ़े – click here


पिता पर युवा कवी दीपक मेहरा की कविता पढ़ने के लिए क्लिक करे – click here

Tags:
deepawalidilwalidiwalidiwali poetrydiwali shayarifastivalfastival of lightgauravgaurav dubeyhappy diwalihindi kavitahindi poemhumne diwali dilwali manaiindian fastivalJMCJMC Sahityajmc study hubkavitaliteraturenazmone linerpoempoetryramsahityashayarishri ramstudy hubगौरवदिवालीदिवाली दिलवालीहमने दिवाली दिलवाली मनाई
Share on:
UPSC में पत्रकारिता से परहेज़ क्यों ? - Prof. K G Suresh
ये रेडियो ही है साहब जो मन बहलाता था

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 - EduBlink. All Rights Reserved. Proudly powered by DevsBlink
JMC Study Hub
Sign inSign up

Sign in

Don’t have an account? Sign up
Lost your password?

Sign up

Already have an account? Sign in
Need help ?
WhatsApp
Hello, welcome to “JMC Study Hub”. How can we assist you?
Open chat