Home / JMC Sahitya / कविता / एक दूजे का साथ तुम देते रहना- अलेफिया सैफी

एक दूजे का साथ तुम देते रहना- अलेफिया सैफी

Author picture

About JMC Study Hub

JMC Study Hub is India’s first largest and dedicated learning platform of Journalism and Mass Communication. 

Email : support@jmcstudyhub.com

एक दूजे का साथ तुम देते रहना

परिस्थिति जो भी हो जीवन की
बात हो किसी की खुशी या ग़म की
हाथ हमेशा एक दूजे का थामे रहना
एक दूजे का साथ तुम देते रहना ।

कोई शिकवा ना, ना कोई गिला रखना
जो मिले जीवन में उससे खुश रहना
सीखना हर बात को, और सिखाते तुम रहना
एक दूजे का साथ तुम देते रहना ।

शब्दों के कहने से पहले उनका अर्थ जान लेना
हो आसान दूसरों के लिए भी ये जान लेना
समा जाए हर दिल में ऐसी बात तुम करना
एक दूजे का साथ तुम देते रहना ।

हार को भी तुम ये जीत समझना
ये ना भी बदलेगी हां में कोशिश तुम करना
परछाई खुद से पहले दूसरों की तुम बनना
एक दूजे का साथ तुम देते रहना ।

~ अलेफिया सैफी (लहर)