रोहित शर्मा- 2011 वर्ल्ड कप से Drop हुआ खिलाड़ी, 2023 में किया भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व

ROHIT SHARMA

कौन जानता था कि, जिस खिलाड़ी को खराब प्रदर्शन के कारण 2011 वनडे विश्व कप के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली, वह 2023 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व करेगा। जब भी रोहित गुरुनाथ शर्मा का नाम लिया जाएगा तो उनका दोहरा शतक, 246 रन, अनगिनत छक्के, 5 आईपीएल ट्रॉफी याद आ जाएंगी। इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने क्रिकेट करियर में कई रिकॉर्ड बना कर युवा खिलाड़ियों के लिए एक मिसाल कायम की है। रोहित एक सफल कप्तान होने के साथ-साथ बेहतरीन बल्लेबाजों और महानतम सलामी बल्लेबाजों में से एक हैं। शर्मा को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्कों, एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक दोहरे शतक, क्रिकेट विश्व कप में सर्वाधिक शतक और ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय में संयुक्त रूप से सर्वाधिक शतकों के लिए जाना जाता है।

खेलीं तीन दोहरी शतकीय पारियां –

खेल की एक खासियत है कि, यह कमबैक का मौका जरूर देता है। परिस्थितियाँ कैसी भी हों, वे आपको खुद को ऊपर उठाने का मौका देती हैं। रोहित शर्मा वापसी का एक बेहतरीन उदाहरण हैं जिन्होंने 2011 विश्व कप में बाहर होने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी. उन्होंने अपनी पारी के दौरान क्रिकेट के इतिहास में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। रोहित ने वनडे क्रिकेट में 3 बार दोहरा शतक लगाया है. उन्होंने अपना पहला दोहरा शतक 2 नवंबर 2013 को लगाया था। उस मैच में रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में 209 रन की शानदार पारी खेली थी। 13 नवंबर 2014 को उन्होंने फिर दोहरा शतक लगाया. यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में श्रीलंका के खिलाफ था। इस मैच में हिटमैन ने 264 रन का रिकॉर्ड बनाया. शतकों का सिलसिला यहीं नहीं रुका, उन्होंने 13 दिसंबर 2017 को श्रीलंका के खिलाफ अपना तीसरा दोहरा शतक लगाया। ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले क्रिकेटर बने। इस बार रोहित ने मोहाली के मैदान पर नाबाद 208 रनों की पारी खेली।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिक्सर किंग हैं रोहित शर्मा –

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 594 छक्के लगाना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान काम नहीं है। क्रिकेट के इतिहास में जब अंतरराष्ट्रीय मैदानों पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले शख्स का नाम पूछा जाएगा तो जवाब होगा रोहित शर्मा। 2007 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले रोहित ने अब तक खेले गए मैचों में 594 छक्के लगाए हैं। यह रिकॉर्ड बनाकर उन्होंने वेस्टइंडीज के खतरनाक बल्लेबाज क्रिस गेल को पछाड़ दिया है। रोहित को टी20 वर्ल्ड कप में 6 छक्कों की जरूरत होगी, जिसके बाद वह 600 छक्कों का रिकॉर्ड बना लेंगे।

5 आईपीएल ट्रॉफी दिलाने वाले सफल कप्तान –

आईपीएल की सबसे सफल टीम है मुंबई इंडियं क्योंकि टीम ने रोहित शर्मा के नेतृत्व में 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है। रोहित शर्मा ने रिकी पोंटिंग के बाद 2013 के बीच सीज़न में मुंबई टीम की कप्तानी संभाली। 2023 तक अपनी कप्तानी में उन्होंने मुंबई टीम को 5 बार (2013, 2015, 2017, 2019 और 2020) खिताब जिताया है। 2013 से 2023 तक रोहित ने आईपीएल में 158 मैचों में मुंबई इंडियंस की कप्तानी की। इस दौरान मुंबई की टीम ने 87 मैच जीते, जबकि 67 मैच हारे और 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा और 4 मैच टाई रहे। लेकिन अब रोहित के बाद हार्दिक पंड्या को 2024 सीजन की कमान सौंपी गई है.

रोहित शर्मा को मिले पुरस्कार –

  1. 2015 – अर्जुन पुरस्कार
    २. 2020 – मेजर ध्यानचंद खेल रत्न
  2. आईसीसी पुरुष वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर: 2019
  3. आईसीसी पुरुष वनडे टीम ऑफ द ईयर: 2014 ,2017, 2018,
    2019, 2023 (कप्तान)
  4. आईसीसी पुरुष टेस्ट टीम ऑफ द ईयर: 2021

भारतीय टीम के कप्तान रोहित गुरुनाथ शर्मा ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत एक ऑफ स्पिनर के तौर पर की थी। हैरानी की बात ये है कि हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा बल्लेबाजी थोड़ी काम करते थे। अगर उनके कोच दिनेश लाड ने उनकी बल्लेबाजी प्रतिभा को नहीं पहचाना होता तो आज हमें तीन शानदार शतकीय पारियां देखने को नहीं मिलती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

EXPLORE JMC STUDY HUB

Continue Your Learning

Explore courses in exam preparation, media, research, creativity and AI with JMC Study Hub.

Explore Courses

PUT YOUR PREPARATION TO THE TEST

Targeting UGC NET?

Test your Journalism and Mass Communication Paper II preparation with our free online exam.

Take the Free Online Exam